Home » यूपी निकाय चुनाव : आगरा की मेयर सीट एससी महिला के लिए फिर हुई आरक्षित

यूपी निकाय चुनाव : आगरा की मेयर सीट एससी महिला के लिए फिर हुई आरक्षित

by admin

Agra. उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों के लिए आज प्रस्तावित आरक्षण सूची जारी होने के बाद राजनीतिक हलचल जोर शोर से शुरू हो गयी है। ओबीसी आरक्षण पूरा होने के बाद आज जारी हुई प्रस्तावित आरक्षण सूची में आगरा की मेयर सीट अनुसूचित जाति महिला के खाते में ही गयी है। इससे पहले दिसंबर 2022 में जारी हुई सूची में भी आगरा की मेयर सीट एससी महिला के लिए ही आरक्षित हुई थी।

ओबीसी सर्वे ने भी फेरा पानी

आपकों बताते चले कि ओबीसी सर्वे को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि यहां की आगरा की मेयर सीट के आरक्षण में बदलाव हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुई। मेयर की सीट ओबीसी आरक्षित हो इसके लिए काफी दावेदारों ने भरकम प्रयास किये लेकिन उन सब के प्रयासों पर पानी फिर गया। आज शाम का सूची जारी होने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है। ओबीसी आरक्षण से पहले मेयर की टिकट के लिए दावेदारों ने पूरी तरह से दमखम लगाना शुरू कर दिया था लेकिन ओबीसी सर्वे के बाद इस पर विराम लग गया था। अब ओबीसी सर्वे के बाद एक बार फिर आगरा मेयर सीट एससी महिला होने पर उन सभी दावेदारों ने सक्रियता दिखाना शुरू कर दिया। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद राजनीतिक दलों में प्रत्याशियों की तलाश को लेकर हलचल बढ़ गई है।

आगरा मेयर सीट पिछली बार निकाय चुनाव में सामान्य रही थी। भाजपा प्रत्याशी नवीन जैन यहां मेयर निर्वाचित हुए थे। अब यह सीट एससी महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित होने से मेयर की टिकट के लिए दावेदारी करने वाले जनरल और ओबीसी नेताओं के चेहरे उतर गए हैं। पिछले काफी समय से वे आगरा में मेयर का चुनाव लड़ने का सपना संयोए हुए थे। प्रस्तावित आरक्षण सूची जारी होने के बाद उनके अरमानों पर पानी फिर गया है।

Related Articles

Leave a Comment