Home » रामनवमी पर योगी यूथ ब्रिगेड ने निकाली अखंड हिन्दू राष्ट्र संकल्प यात्रा

रामनवमी पर योगी यूथ ब्रिगेड ने निकाली अखंड हिन्दू राष्ट्र संकल्प यात्रा

by admin

आगरा। योगी यूथ ब्रिगेड की ओर से रामनवमी के उपलक्ष्य में अखंड हिंदू राष्ट्र संकल्प यात्रा निकाली गयी। इस दौरान सैकड़ों युवा भगवा झंडों एवं मोटरसाइकिलों से इस यात्रा में शामिल हुए। जय श्री राम और भारत माता की जय के नारों के साथ अखंड हिंदू राष्ट्र संकल्प यात्रा में लोग शामिल हुए। यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाये जाने का संकल्प दिलाया।

प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर एवं महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र धाकड़ के नेतृत्व में 100 फुटा रोड एम. एल. फार्म हाउस राजपुर चुंगी से इस यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा इंदिरापुरम चौराहा, राजाराम की बगिया, गोल मार्केट तिराहा,शहीद नगर, लच्छीपुरा, कच्ची सराय, गोबर चौकी, तुलसी नगर, राजीव नगर होते हुए पुनः एम.एल.फार्म हाउस पर जाकर संपन्न हुई। रामनवमी पर निकाली गई अखंड हिंदू राष्ट्र संकल्प यात्रा का जगह-जगह स्थानीय लोगों, व्यापारियों, समाजसेवियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र और अखंड भारत की ओर बढ़ रहा है। बहुत जल्द भारत हिंदू राष्ट्र घोषित होगा और अखंड भारत का सपना भी साकार होगा। हिंदू राष्ट्र से किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। हिंदू राष्ट्र का मतलब है आतंकवाद और जिहाद को समाप्त कर देश में शांति स्थापित करना और मंदिरों, संतो एवं हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। क्योंकि इस्लामिक देशों में जहां हिंदू अल्पसंख्यक हैं वहां मंदिरों संतों और हिंदू समाज का उत्पीड़न किया जाता है। यहां तक कि कई इस्लामिक देशों में आज हिंदू बचा ही नहीं। इसलिए भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना बहुत आवश्यक है और यह कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में हीं पूर्ण होगा।

इस दौरान योगी यूथ ब्रिगेड के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष विक्की धाकड़, ब्रज क्षेत्र महामंत्री रोहित पाराशर, सोनू शर्मा, नरेश प्रजापति खेमचंद धाकड़, सुमित भौला, जितेंद्र धाकड़, सोमेंद्र जादौन, अर्जुन उपाध्याय, रोहित कुमार, अमित तोमर, सुनील रावत, अजय वर्मा, विपिन बैरागी, कन्हैया कुमार, अमरनाथ झा, कन्हैया सक्सेना, रमन धाकड़ आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment