Home » शौच को गए युवक पर अज्ञात लोगों ने डाला तेजाब, बुरी तरह झुलसा

शौच को गए युवक पर अज्ञात लोगों ने डाला तेजाब, बुरी तरह झुलसा

by admin

आगरा। सुबह शौच के लिए गए एक युवक पर कुछ अज्ञात लोगों ने तेजाब डाल दिया जिससे युवक बुरी तरह से झुलस गया। चीखते चिल्लाते हुए जब युवक वापस लौटा तो ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस व 108 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से परिजनों ने घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

घटना खंदौली कस्बा क्षेत्र के गांव बास जोखी की है। ग्रामीणों ने बताया कि 22 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र अशोक रात्रि में अपने मकान की दीवार बना रहा था और घर के बाहर ही सो गया था। सुबह 5 बजे करीब जब वह शौच के लिए गया, तभी उस पर अज्ञात लोगों ने उस पर तेजाब डाल दिया जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया है।

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है। मौके पर आई पुलिस ने पूछताछ के बाद घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

See Video Here…

Related Articles