Home » संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा के प्रतिनिधिमंडल ने किया ताज़महल का दीदार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा के प्रतिनिधिमंडल ने किया ताज़महल का दीदार

by admin

Agra. रविवार को मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का डेलिगेशन ताजमहल पहुँचा। UNSC का डेलिगेशन करीब 3 बजे ताजमहल पहुँचा था। इस डेलिगेशन में लगभग 24 देशों के प्रतिनिधि शामिल थे जिन्होंने ताजमहल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने करीब एक घंटा बिताया और ताजमहल के इतिहास व वास्तुकला की जानकारी ली।

यूएनएससी के सभी सदस्य ताजमहल की पच्चीकारी और अद्भुत कला को देख मंत्र मुग्ध नजर आए और उसकी खूबसूरती के कायल दिखे। पुलिस व प्रशासन ने भी डेलिगेशन की सुरक्षा व्यस्था के पुख्ता इंतजाम किये हुए थे।

UNSC की CTC कमेटी के फॉरेन डेलीगेट्स के ताजमहल भ्रमण से पहले उनके आगरा आगमन पर उ.प्र. सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, आगरा मंडल के कमिश्नर, आई जी पुलिस, डीएम और प्रशासन के अधिकारीगण ने अमर विलास होटल पहुंचने पर उनकी आगवानी की। डेलिगेशन में शामिल सभी प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया। इस दौरान डेलिगेशन के ताजमहल पहुँचने से पहले ही जिलाधिकारी आगरा और पुलिस के आला आलाधिकारियों ने ताजमहल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, साथ ही अधिनस्थों को दिशा निर्देश भी जारी किये।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का डेलिगेशन लगभग 3 बजे ताजमहल पहुँचा। लगभग ताजमहल में डेलिगेशन ने एक घंटा बिताया और ताजमहल को करीबी से निहारते हुए उसके इतिहास व वास्तुकला और पच्चीकारी की जानकारी ली। इस दौरान सभी लोग ताजमहल की खूबसूरती के कायल दिखे। इन पलों को यादगार बनाने के लिए अपने मोबाइल में कैद किये। इस दौरान सभी लोगों ने जमकर फोटो खिंचवाए।

Related Articles

Leave a Comment