आगरा। आगरा के जनप्रतिनिधि कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं। आगरा के मेयर नवीन जैन और विधायक योगेंद्र उपाध्याय के बाद अब भाजपा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं आगरा में ओमिक्रॉन वेरिएंट की एंट्री हो चुकी है। एक मरीज में इस वेरिएंट की पुष्टि हुई है। एसपी सिंह बघेल ने खुद को होम आइसोलेट किया है। संपर्क में आए लोगों से उन्होंने जांच कराने की अपील की है। इसके साथ ही बुधवार को कोरोना के 64 नए मरीज मिले हैं।

कोरोना वायरस बहुत तेजी से अपने पैर पसार रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल के भी कोरोना की पुष्टि हुई है। आगरा में ओमीक्रॉन वेरिएंट के मामले भी तेजी बढ़ने का खतरा और बढ़ गया है। नई साल में आगरा में लगातार केस बढ़े हैं। बुधवार को आगरा में कोरोना के 64 नए मरीज मिले हैं। आगरा में बढ़ते कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। लोगों से सामाजिक दूरी व मास्क लगाने का अनुरोध किया जा रहा है। वहीं एसएन अस्पताल में जिला अस्पताल में कोरोना के भरीजों को भर्ती कराने के लिए अधिक से अधिक बेड की व्यवस्था की जा रही है।