Home » ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आगरा जिले में फहराए जाएंगे साढ़े सात लाख तिरंगा

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आगरा जिले में फहराए जाएंगे साढ़े सात लाख तिरंगा

by admin
Under the 'Har Ghar Tricolor' campaign, seven and a half lakh tricolors will be hoisted in Agra district

आगरा। जिला प्रशासन ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर तैयारियों में जुट गया है। जनपद के हर छोटे से छोटे गांव से लेकर कस्बों और शहर में लोगों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा।

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर में तिरंगा लहराने के लिए जिला प्रशासन आगरा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की कार्य योजना पर काम शुरू कर दिया है।

जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा योजना को कामयाब बनाने के लिए जिला प्रशासन पूर्ण कटिबद्ध है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले भर में साढे सात लाख तिरंगा फहराया जाएंगे।

इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार से साढ़े तीन लाख तिरंगा प्राप्त हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने बताया के लोगों को जागरूक करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने देहात क्षेत्र में तिरंगा यात्रा भी निकाली थी।

जिला प्रशासन गांव गांव जाकर बाइक रैली, साइकिल रैली, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करेगा।

जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सामाजिक संस्थाएं और एनजीओ के माध्यम से भी हर घर तिरंगा फहराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जिले के बड़े उद्यामी, समाजसेवी और एनजीओ से भी सामंजस्य बना कर लोगों को तिरंगा उपलब्ध कराने की अपील की गई है।

डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि क्षेत्र में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद के प्रत्येक घर में तिरंगा लहराए।

Related Articles

Leave a Comment