Home » मददगार बने दो युवकों ने की थी शोरूम कर्मचारी सुरजीत की हत्या, लूट के बाद बॉर्डर पर फेंका था शव

मददगार बने दो युवकों ने की थी शोरूम कर्मचारी सुरजीत की हत्या, लूट के बाद बॉर्डर पर फेंका था शव

by admin
Two youths who became helpful had killed Surjeet, the showroom employee, the body was thrown on the border after the robbery

Agra. आगरा में संचालित टोयोटा कार कंपनी के शोरूम कर्मचारी सुरजीत खरे की हत्याकांड का एसएसपी आगरा ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में आगरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी अर्जुन शर्मा और अमन शर्मा दोनों से सुरजीत का सामान भी बरामद किया है। आरोपियों ने रंजीत की हत्या कर उसके शव को मध्य प्रदेश राजस्थान बॉर्डर पर ठिकाने लगा दिया था।

18 अक्टूबर को गायब हुआ था सुरजीत

आगरा के मोती कटरा, सब्जी मंडी निवासी 45 वर्षीय सुरजीत खरे पुत्र ओमप्रकाश खरे टोयोटा शोरूम आगरा में बतौर बॉडी शॉप मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को वह रात 9 बजे अपनी कार यूपी 83 एक 8733 से घर के लिए निकले थे। शोरूम के एक कर्मचारी को दूसरी कंपनी में अच्छे पैकेज पर नौकरी मिलने की खुशी में कारगिल पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में विदाई पार्टी हुई, जिसमें सुरजीत खरे शामिल हुए। यहां खाना-पीना हुआ। साथी कर्मचारियो ने पुलिस को बताया कि वह 9-10 बजे यहां से निकल आए, तब सुरजीत खरे वहीं थे। दूसरे दिन सोमवार की दोपहर 12 बजे इन कर्मचारियों और मृतक के परिजनों को सरायछौला थाने से सूचना दी गई कि, सुरजीत खरे का शव चंबल नदी के पास, हाईवे किनारे पड़ा मिला है।

राजस्थान बॉर्डर पर मिला था शव

मप्र-राजस्थान बॉर्डर की अल्लाबेली चौकी के पास शव मिला था। मृतक मैनेजर की कार, हाथ की उंगली से सोने की अंगूठी, दो मोबाइल सहित रुपये गायब था। टोयोटा शोरूम के साथी अधिकारी-कर्मचारी, मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को मुरैना में फेंकने के आरोप लगाया था।

मददगार ही निकले हत्यारे

आगरा एसएसपी एस के सिंह ने बताया कि 18 अक्टूबर की रात को लौटते समय सुरजीत सिंह की गाड़ी फंस गई थी जिसे निकालने में अमन और अर्जुन ने मदद की। इन तीनों के बीच आपसी में बातचीत हुई और दोस्ती जैसा माहौल बन गया। इसका फायदा अमन और अर्जुन ने उठाया। दोनों आरोपी आगे उतरने की बात कह कर उसके साथ बैठ गए। तभी मौका पाकर दोनों ने लूटपाट की नियत से उसकी हत्या कर दी और उसके शव को मुरैना ठिकाने लगा दिया।

लूट के लिए की हत्या

आगरा एसएसपी एस के सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने के लिए सुरजीत के सिर पर वार किया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हत्या कर दी थी उसके बाद उसका पूरा सामान, सोने के आभूषण लूट कर उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए मुरैना ले गए।

अर्जुन है शातिर हत्यारा

प्रेस वार्ता के दौरान आगरा एसएसपी ने बताया कि अर्जुन एक शातिर बदमाश है। उसका अपराधिक इतिहास खंगाला गया तो यह पहले भी दो लोगों की हत्या कर चुका है जिसमें मुकदमा भी दर्ज है दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

आगरा एसएसपी एसके सिंह ने बताया कि उन्होंने सुरजीत से जो सामान लूटा था उसकी बरामदगी करा दी है। शातिर ने उसकी हत्या करने के बाद सोने के आभूषण ले लिए थे और जो उसकी कार में उसकी चेक बुक रखी हुई थी वह भी अपने साथ ले गए थे।

Related Articles