Home » पार्क में खेल रहे बच्चे पर कुत्ते ने किया जानलेवा हमला, बुरी तरह घायल

पार्क में खेल रहे बच्चे पर कुत्ते ने किया जानलेवा हमला, बुरी तरह घायल

by admin

आगरा। अभी तक उत्तर प्रदेश के सीतापुर से कुत्तों द्वारा बच्चों पर हमला करने की घटनाएं आ रही थी लेकिन बुधवार को आगरा में भी कुत्तों का कहर देखने को मिला। घटना सेंट्रल बैंक के सामने खाली पड़े हुए मैदान की है।

इस मैदान पर लोग सुबह सुबह मॉर्निंग वाक के लिए आते हैं। बुधवार को भी भारी संख्या में लोग इस मैदान में वाक कर रहे थे। एक दंपत्ति वहां मैदान में अपने एक कुत्ते को घुमा रहे था कि तभी उस कुत्ते ने एक बच्चे पर अचानक हमला कर दिया और बच्चे को बुरी तरह से जकड़ लिया। बच्चे पर कुत्ते का हमला देखकर मैदान में अफरा तफरी मच गयी। लोग बच्चे को बचाने के लिए भागने लगे। काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बचाया गया लेकिन तब तक बच्चे की आँख के पास गहरा घाव हो गया।

घटना की जानकारी तुरंत लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस और बच्चे के परिजनों ने घायल अवस्था में बच्चे को तुरंत संजय पैलेस स्थित जीजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है जहाँ उसका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने कुत्ते और उसके मालिक को हिरासत में ले लिया है।

लोगों ने बताया कि सभी लोग मॉर्निंग वाक कर रहे थे तभी एक दंपति अपने कुत्ते को साथ लेकर घुमा रहा था। दंपति ने जैसे ही कुत्ते के गले से पट्टा खोल तभी कुत्ते ने वहाँ खेल रहे बच्चों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने जतिन सिंह निगम के नाम के बच्चे पर हमला बोल दिया और उसे घायल कर दिया।

क्षेत्रीय पुलिस ने बताया कि कुत्ते के हमले से जतिन सिंह निगम लड़के की आंख का पर्दा फट गया। शरीर में कई जगह पर गंभीर चोटें भी आई हैं लेकिन कुत्ते का मालिक ने बच्चे के ईलाज का पूरा खर्च उठाने की बात कही है। अगर पीड़ित परिवार तहरीर देता है तो आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Comment