Home » 3800 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाली कंपनी के दो सदस्य हुए गिरफ़्तार, आगरा के बाहर भी फैला नेटवर्क

3800 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाली कंपनी के दो सदस्य हुए गिरफ़्तार, आगरा के बाहर भी फैला नेटवर्क

by admin

आगरा। 3800 करोड़ रुपए का फ्रॉड करने वाली कंपनी के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सफलता थाना सिकंदरा पुलिस को शुक्रवार की रात को मिली है।

आपको बताते चलें कि ये लोग सोशल साइट पर क्लिक और लाइक करने के नाम पर कंपनी के सदस्य लोगों के साथ में धोखाधड़ी करते थे। इस संबंध में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। पेवे आईटी सॉल्यूशन कंपनी नाम से कम्पनी बनाकर इन लोगों ने अब तक 3800 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। खुलासे में लगी थाना सिकंदरा और सर्विलांस टीम को बीती रात यह सफलता हाथ लगी है।

एसपी सिटी आगरा प्रशांत वर्मा ने बताया कंपनी के दो व्यक्ति वर्ष 2018 में पूर्व में जेल जा चुके हैं। जबकि इस कंपनी के दो व्यक्ति अमित और वरुण फरार चल रहे थे जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।कंपनी के लोगों द्वारा क्लिक और लाइक करने के नाम पर 3 प्लान तैयार किए गए थे और तीनों प्लान के मुताबिक लोगों के साथ में धोखाधड़ी की गई थी। इस संबंध में यशपाल नाम के व्यक्ति ने थाना सिकंदरा में अभियोग पंजीकृत कराया था। अभियोग पंजीकृत कराने वाले यशपाल से 14 यूजर आईडी फर्जी बनवाकर 13 लाख 80 हजार की ठगी की थी।

पूछताछ में सामने आया है कि इन लोगों ने आगरा के अलावा अन्य राज्यों में भी लोगों के साथ में धोखाधड़ी की है। जिनके मुकदमें ताजनगरी आगरा के अलावा अन्य राज्यों के थानों में दर्ज हैं। इसके अलावा आगरा पुलिस इनका और अपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Comment