Home » बारिश से मिट्टी की ढाय गिरने से दो मवेशी की मौत

बारिश से मिट्टी की ढाय गिरने से दो मवेशी की मौत

by admin
Two cattle died due to the collapse of soil due to rain

आगरा जनपद के ब्लॉक पिनाहट के गांव बीधापुरा में तेज बारिश होने के कारण मिट्टी की ढाय पशुओं के ऊपर गिर गई जिससे दोनों पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ झोपड़ी के पास बैठी बुजुर्ग महिला के ऊपर पर झोपड़ी गिर गई जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों ने नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। सूचना मिलते ही वार्ड नंबर 45 के जिला पंचायत सदस्य राम अवतार वर्मा मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर मुआवजे की मांग की है।

जानकारी के अनुसार रात्रि में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के कारण पिनाहट ब्लॉक के गांव बीधापुरा में मिट्टी की ढाय गिरने से 2 पशु दब गए। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए मिट्टी में दबे पशुओं को बाहर निकाला। तब तक पशुओं की मौत हो चुकी थी। गांव में झोपड़ी में बैठी महिला के ऊपर झोपड़ी गिर गई जिससे महिला घायल हो गई। घायल महिला को गांव के लोगों ने झोपड़ी के नीचे से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

ग्रामीणों सूचना पर वार्ड नंबर 45 से जिला पंचायत सदस्य राम अवतार वर्मा मौके पर पहुंच गए। मिट्टी के नीचे दबे पशुओं को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल कर अंतिम संस्कार करा दिया। बुजुर्ग महिला से मिलकर हालचाल जाना। परिजनों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर मदद के लिए गुहार लगाई।

Related Articles