
आगरा। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर एक बार फिर उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने आवाज उठाई है। श्रमिकों के हित को ध्यान में रखते हुए तुलाराम शर्मा ने आगरा आए श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से श्रम विभाग के कार्यक्रम में मुलाकात की। एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश मजदूर संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए श्रम मंत्री को ज्ञापन सौंपा और इस ज्ञापन पर उचित कार्यवाही की भी मांग उठाई।
तुलाराम शर्मा का कहना था कि आज भी असंगठित क्षेत्र के मजदूर भारत और उत्तर प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं से लाभान्वित नहीं हो पा रहे हैं जिससे उनकी स्थिति दयनीय बनी हुई है। श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपने के दौरान उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष ने यह मांग रखी जो इस प्रकार है।
1= पत्थर खदानों में काम करने वाले मजदूरों के लिए
सिलिकोस बोर्ड का गठन किया जाए।
2= आगरा जिले के तातपुर क्षेत्र में सुपर स्पेशलिस्ट
चिकित्सालय बनवाया जाए।
3= ठेकेदारी प्रथा खत्म कर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की
मजदूरी 500 रूपए प्रतिदिन की जाए।
4= ग्राम पंचायत स्तर पर लघु सचिवालय का निर्माण किया
जाए।
5= श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए विशेष
योजना बनाई जाए।
6= बाल श्रम को खत्म करने के लिए कानून को और सख्त
बनाया जाए।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा का कहना था कि आज भी असंगठित क्षेत्र के मजदूर स्वास्थ्य सामाजिक सुरक्षा और शिक्षा से महरूम है जिसके कारण असंगठित क्षेत्रों का के मजदूरों का शोषण हो रहा है। समाज में समानता लाने के लिए और मजदूरों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार को सख्त कदम उठानी चाहिए।
Be the first to comment