Home » Trump Impact : आगरा में यमुना नदी होगी लबालब, 950 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा

Trump Impact : आगरा में यमुना नदी होगी लबालब, 950 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा

by admin

आगरा। यमुना नदी अगर जल से लबालब हो तो ताजमहल की खूबसूरती में चार चांद लग जाते है। ताजमहल भ्रमण के दौरान पर्यटक ताज से यमुना को जरूर निहारते है लेकिन इस समय यमुना का जलस्तर काफी कम है जबकि 24 तारीख को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ताजमहल भ्रमण के लिए आगरा आ रहे हैं। उनके दौरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने सिंचाई विभाग को यमुना नदी में गंगाजल छोड़ने के निर्देश दिए हैं ताकि यमुना पानी से लबालब भरे होने से ताज की खूबसूरती निखरे और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताज की खूबसूरती के कायल नजर आए।

बुधवार को सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता अवगत कराया कि यमुना नदी में अतिरिक्त जल छोड़े जाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए हैं और इन निर्देशों के अनुपालन में गंगा संगठन व यमुना संगठन से यमुना नदी में अतिरिक्त जल प्रवाहित किये जाने पर वार्ता हो गयी है और आतिरिक्त जल प्रवाहित किये जाना प्रस्तावित हो गया है। हिंडन बैराज से 500 क्यूसेक, कोटा स्टेप से 300 क्यूसेक और हरनोल स्केप से 150 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना है।

लगभग 950 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से यमुना नदी में प्रयाप्त मात्रा में पानी होने से ताज की खूबसूरती में और निखार आएगा। इससे यमुना में रबर चेकडैम और बैराज बनाए जाने की उम्मीद को भी बल मिला है, सरकार और स्थानीय प्रशासन अब गंभीरता से ध्यान देगा जिससे यमुना में हमेशा पर्याप्त मात्रा में पानी बना रहे।

Related Articles