Home » ‘हर हाल में निकलेगी तिरंगा यात्रा, चाहे हमें गिरफ़्तारी ही देनी पड़े’, परमिशन विवाद के बीच आप पार्टी का एलान

‘हर हाल में निकलेगी तिरंगा यात्रा, चाहे हमें गिरफ़्तारी ही देनी पड़े’, परमिशन विवाद के बीच आप पार्टी का एलान

by admin
'Tricolor Yatra will come out in any case, even if we have to arrest', AAP party announced amid permission dispute

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जनमानस में बिगुल फूंकने के लिए आज आम आदमी पार्टी द्वारा जीआईसी मैदान से निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा के रूट में बदलाव कर दिया गया है। पहले यह तिरंगा यात्रा जीआईसी मैदान से सुभाष पार्क, धाकरन चौराहा, सदर भट्टी होते हुए आंबेडकर पार्क बिजली घर पर जाकर समाप्त होनी थी लेकिन आगरा प्रशासन द्वारा इस रूट पर तिरंगा यात्रा निकाले जाने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है जिसके बाद अब यह तिरंगा यात्रा जीआईसी मैदान से सुभाष पार्क चौराहा, राजा मंडी चौराहा से हरी पर्वत चौराहा होते हुए शहीद स्मारक संजय प्लेस पर जाकर समाप्त होगी।

मीडिया प्रभारी अनमोल बंसल ने बताया कि इससे पूर्व निर्धारित रूट पर एसपी सिटी आगरा की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आगरा प्रशासन ने उनके तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को निरस्त कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने रूट में बदलाव पर दोबारा से अनुमति मांगी है। इस रोड पर उन्हें अनुमति मिलने की संभावना है। अनमोल बंसल ने कहा कि ‘अगर हमें परमिशन नहीं भी मिलती है तब भी हम हर हाल में तिरंगा यात्रा निकाल कर रहेंगे। चाहे हमें गिरफ्तारी ही क्यों न देनी पड़े। पार्टी कार्यकर्ताओं में किसी भी तरह की उत्साह की कमी नहीं है बल्कि इस तिरंगा यात्रा आयोजन को लेकर सभी कार्यकर्ता जोश से लबरेज हैं।’

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में आप पार्टी के प्रदेश संयोजक संजय सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ से तिरंगा यात्रा शुरू हुई थी। जिसका आयोजन प्रदेश के विभिन्न जिलों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 29 अगस्त रविवार को जीआईसी मैदान पर यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आगरा चुके हैं। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम से पूर्व दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस में आप पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस है।

Related Articles