Home » आज आगरा में दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और ‘आप’ सांसद संजय सिंह, निकलेगी तिरंगा यात्रा

आज आगरा में दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और ‘आप’ सांसद संजय सिंह, निकलेगी तिरंगा यात्रा

by admin
Today in Agra, Delhi Deputy CM Manish Sisodia and AAP MP Sanjay Singh will go on a tricolor yatra.

आगरा। आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ तिरंगा यात्रा के माध्यम से मोर्चा खोल दिया है। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश संयोजक और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ से शुरू हुई यात्रा 29 अगस्त रविवार को आगरा के जीआईसी ग्राउंड, पंचकुइयां पर आयोजित की जाएगी। इस यात्रा में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह के साथ शामिल होंगे। इस यात्रा को लेकर आप ने सारी तैयारियां कर ली है और इस यात्रा को लेकर उत्साहित है।

पहले दोपहर लगभग 2 बजे आप सांसद संजय सिंह की सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। उसके बाद रविवार को दोपहर तीन बजे जीआईसी ग्राउंड से तिरंगा यात्रा शुरू होगी। जो सुभाष पार्क, धाकरण चौराहा, सदर भट्टी होते हुए अंबेडकर पार्क बिजलीघर पर जाकर समाप्त होगी। इस यात्रा को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हरी झंडी दिखाएंगे।

आप पार्टी के अनुसार इस यात्रा के माध्यम से समाज में समरसता की भावना बनाये रखना है, साथ ही संविधान से किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश न किये जाने का संदेश भाजपा को देना है। आप नेताओं के मुताबिक सैकड़ो की संख्या में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनमानस इस यात्रा में भाग लेगा।

Related Articles