मथुरा। PWD के अधिशासी अभियंता पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा काली स्याही फैकने व उग्र प्रदर्शन मामला तूल पकड़ा जा रहा है। PWD के अधिशासी अभियंता सुदर्शन कांत वर्मा ने समाजवादी पार्टी के ग्यारह कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद मुकदमा क्षेत्रीय थाने में दर्ज कराया है।
अधिशासी अभियंता सुदर्शन कांत वर्मा ने सपा नेता जागेश्नवर यादव, तनवीर ऄहमद, सिराज खान, उपेंद्र चौधरी गूडू
खान, भारत भूषण शर्मा, ओमवीर सिंह, सौरव चौधरी मुरारीलाल चौधरी, शिव कुमार यादव और महिला कार्यकर्त्ता साधना शर्मा के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने अधिशासी अभियंता की तहरीर पर धारा 147, 149, 332, 353, 342 और 504 में मुकदमा दर्ज किया है।
गुरूवार को सपा कार्यकर्ताओ ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लोकार्पित की गईं शिला पट्टिकाओं पर कालिख पोतने को लेकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय में जमकर हंगामा किया था। PWD परिसर में प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता की PWD कर्मचारियों से गुत्थमगुत्था भी हो थी। इस प्रदर्शन के दौरान सपाइयो ने PWD अधिशासी अभियंता पर सपा कार्यकर्ताओं ने काली स्याही फेंक दी थी।
फ़िलहाल मुकदमा दर्ज को जाने के बाद भी सपाई पीछे हटने को तैयार नहीं है और किसी भी स्थिति का सामना करने को तैयार हैं। उनका कहना है कि वह अपने नेता का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।