Home क्राइम वृंदावन गार्डन होटल में लगी भीषण आग, स्टोर में फंसे लोगों की जलकर हुई दर्दनाक मौत

वृंदावन गार्डन होटल में लगी भीषण आग, स्टोर में फंसे लोगों की जलकर हुई दर्दनाक मौत

by admin

Agra. गुरुवार तड़के सुबह बसेरा ग्रुप के वृंदावन गार्डन होटल में भीषण आग लग गई। आग लगने से होटल में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी गई, साथ ही होटल में मौजूद लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालना शुरू कर दिया गया। इस भीषण आग के चलते कई लोग झुलस गए तो वहीं दो लोगों की मौत भी हो गई।

झुलसे हुए लोगों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इस घटना से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस और फायर विभाग आग लगने की घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

घटना सुबह करीब 5:00 बजे की बताई जा रही है। बसेरा ग्रुप के तीन मंजिला होटल की ऊपरी मंजिल पर आग की लपटें उठती दिखाई दीं जिससे वहां अफरातफरी मच गई। बताया गया है कि आग की शुरुआत गोदाम से हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। चीख-पुकार मच गई। होटल के कमरों में ठहरे श्रद्धालु बाहर निकलकर भागने लगे।

सूचना पर पुलिस के साथ तीन एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग का बुझाने के प्रयास शुरू किए। इस बीच आग में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद होटल में लगी आग बुझाई जा सकी।

आग बुझने के बाद जब पुलिस और दमकलकर्मी अंदर गए तो बुरी तरह जले अवस्था में दो शव मिले। आग से लगने के बाद यह लोग बाहर नहीं निकल पाए थे। मृतकों की शिनाख्त उमेश और वीरी सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि यह दोनों स्टोर में ही सो रहे थे। वहां भड़की आग से इनको भागने का मौका नहीं मिला। सीएफओ ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

जानकरी के मुताबिक बसेरा ग्रुप का मथुरा मार्ग पर वृंदावन गार्डन गेस्ट हाउस है। इसके दो ब्लॉक हैं। एक ब्लॉक में गेस्ट हाउस में रेस्टोरेंट हैं और सबसे ऊपर गोदाम है। गुरुवार सुबह गेस्ट हाउस के गोदाम से ही आग की लपटें उठना शुरू हुई थी जिसने गेस्ट हाउस को भी चपेट में लिया।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: