Home » पर्यटकों को परेशान कर रहे एक-एक करके 15 लपकों को पर्यटन पुलिस ने किया गिरफ़्तार

पर्यटकों को परेशान कर रहे एक-एक करके 15 लपकों को पर्यटन पुलिस ने किया गिरफ़्तार

by pawan sharma

Agra. पर्यटन पुलिस लगातार लपकों के खिलाफ अभियान चला रही है। उनके खिलाफ कार्यवाही भी की जा रही है लेकिन फिर भी ताजमहल पर लपकागिरी खत्म नहीं हो रही है। इस अभियान के अंतर्गत पर्यटन पुलिस ने ताजमहल पर ताबड़तोड़ कार्यवाही को अंजाम दिया और 15 लपके धर दबोचे। पर्यटन पुलिस ने सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया और न्यायालय भेज दिया।

आपकों बताते चले कि इस समय भारी संख्या में देशी विदेशी पर्यटक ताजमहल निहारने के लिए आ रहा है। देशी हो या फिर विदेशी पर्यटक इनमें से लपके अपना शिकार ढूंढ लेते हैं। लपके उन्हें परेशान करते है, अगर जाल में फंस जाए तो महंगे दामों में सामान भी खरीदवा देते है जिससे पर्यटक अपने आप को ठगा महसूस करते हैं। इसलिए पर्यटकों की सहूलियत के लिए टूरिस्ट डिलाइट अभियान चलाया है।

इस अभियान के अंतर्गत पर्यटन पुलिस लपकों पर शिकंजा कस रही है। लपकों पर कार्यवाही करने के लिए पर्यटन पुलिस सिविल ड्रेस में पहुँची और फिर भ्रमण करते हुए पर्यटकों को परेशान कर रहे लपकों को चिन्हित किया और उन्हें घर दबोचा। एक एक करके पर्यटन पुलिस ने लगभग 15 लपकों को शाम तक गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

Related Articles

Leave a Comment