Home » कल आगरा में केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू, मिनी मैराथन व सांसद खेल स्पर्धा का करेंगे शुभारंभ

कल आगरा में केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू, मिनी मैराथन व सांसद खेल स्पर्धा का करेंगे शुभारंभ

by admin
Tomorrow, Union Minister Kiren Rijiju will launch mini marathon and MP sports competition in Agra

आगरा। कल शनिवार 20 नवंबर को भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू आगरा आ रहे हैं। केंद्रीय विधि व न्याय राज्य मंत्री प्रो.एस पी सिंह बघेल के निर्देशन में होने वाली सांसद खेल स्पर्धा के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि व न्याय मंत्री किरण रिजीजू होंगे। ये स्पर्धा 21 से 24 नवम्बर तक आयोजित की जा रही है। 21 को सुबह सात बजे आगरा कालेज से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम तक मिनी मैराथन होगी। इसके बाद स्टेडियम पर मार्च पास्ट के साथ खेल स्पर्धाओं का शुभारंभ हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्री रिजीजू आगरा कालेज मैदान पर मैराथन को फ्लैग ऑफ करेंगे। इसके बाद सुबह 10.30 बजे स्टेडियम पर मार्च पास्ट की सलामी लेकर चार दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री बघेल समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

आज शुक्रवार को स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री बघेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में बताया गया कि मिनी मैराथन में शहरभर के पांच हज़ार से अधिक खिलाड़ी और हजारों की संख्या में विभिन्न संगठनों के लोग भाग लेंगे। पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ियों को सुबह पांच बजे से आगरा कालेज मैदान पर टी-शर्ट्स प्रदान की जाएंगी। यहां संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।

मिनी मैराथन की समाप्ति पर स्टेडियम में होने वाले मार्च पास्ट में सभी खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी भाग लेंगे। मार्च पास्ट में शहर के प्रमुख बैंड-वादक भी मधुर ध्वनियां बिखेरेंगे। स्टेडियम में सुधीर नारायण के नेतृत्व में सांसद खेल स्पर्धा का थीम गीत भी प्रस्तुत किया जाएगा। मार्च पास्ट के बाद सभी खेलों की प्रतियोगिताएं भी शुरू हो जाएंगी। स्टेडियम में 24 नवम्बर तक कुल 14 स्पर्धाएँ होंगीं।

Related Articles