Home » प्रतिदिन हजारों भूखे व जरूरतमंद लोगों तक खाना व राशन पहुंचा रहा है संघ

प्रतिदिन हजारों भूखे व जरूरतमंद लोगों तक खाना व राशन पहुंचा रहा है संघ

by admin

आगरा। गुरूवार को लॉकडाउन लागू हुए पूरा एक महीना हो गया। जहां सरकारी तंत्र गरीबों को राशन पानी मुहैया कराने में लगा है वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी रात-दिन संघर्ष करते हुए कि कोई भूखा ना रहे, इस भाव से हर रोज भोजन और राशन के पैकेट तैयार कर गरीबों को वितरण कर रहे हैं। लॉकडाउन होने के बाद से ही आरएसएस का प्रत्येक कार्यकर्ता एक प्रहरी के रूप में समाज में काम करता हुए नजर आ रहा है। कार्यकर्ता स्वयं रोज गरीबों तक खाना पहुंचा रहे हैं।

आगरा महानगर की बात करे तो संघ के हिसाब से शहर को 40 नगर में विभाजित किया गया है। हर नगर पर कार्यकताओं की टोली अपने क्षेत्र के गरीबों को भोजन उपलब्ध करा रही है। करीब 15 से 18 हजार भोजन के पैकेट हर रोज संघ के कार्यकताओं द्वारा महानगर में वितरित किये जाते है। भोजन पैकेट की व्यवस्था के लिए कार्यकता संघ के कार्यकताओं के घरों से एकत्रित कर उन्हे वितरित कर रहे है। भोजन के पैकेट जगह जगह तैयार किये जा रहे है। संघ के इस सेवा कार्य को देख कर सामाजिक संगठन भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। संघ के इस पूरे सेवा प्रकल्पों में युवा कार्यकर्ता बढ चढ़ कर हिस्सा ले रहे।

पश्चिम महानगर के प्रचार प्रमुख विनीत शर्मा ने बताया कि युवा कार्यकताओं की टीम हर रोज सुबह सात बजे से ही सेवा कार्य में लग जाती है। सभी कार्यकर्ता अलग अलग स्थानों से भोजन एकत्रित कर वितरित कर रहे हैं।

Related Articles