Home » सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का माल हुआ चोरी

सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का माल हुआ चोरी

by pawan sharma

आगरा। सदर थाना क्षेत्र के चावली रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर अपना कारनामा दिखाया। डिफेंस कॉलोनी में इस बार अज्ञात चोरों ने पूर्व फौजी के घर को निशाना बनाया। घर को सूना पाकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को बेखौफ होकर अंजाम दिया और फरार हो गए।

पीड़ित को जानकारी हुई तो वह तुरंत अपने घर पहुंचा तो देखा अज्ञात चोर घर से करीब 1 किलो चांदी, 35 तोले सोने के आभूषण और 50 हज़ार की नगदी पार कर ले गए। पूर्व फौजी के घर चोरी की घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पीड़ित से जानकारी जुटा इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

घर में चोरी की वारदात होने से कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि पीड़ित के परिवार में परिवार के सदस्य की मृत्यु हो गई थी। इसलिए वह होली का पहला त्यौहार मनाने के लिए गांव गए हुए थे। इसी बीच घर को सूना पाकर अज्ञात चोर इस घटना को अंजाम दे गए।

पीड़ित ने बताया कि जानकारी होते ही वह तुरंत घर पहुंचे तो देखा सारे कमरों के ताले टूटे हुए थे। पूरा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा हुआ था और अज्ञात चोर घर से नदी के साथ साथ सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि सोने और चांदी के आभूषण लाखों रुपए के थे।

फिलहाल पीड़ित ने पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई कर अज्ञात चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है जिससे उसके माल की बरामदगी हो सके।

शहर वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं, मून ब्रेकिंग

Related Articles

Leave a Comment