आगरा। महिलाओं के सशक्तिकरण और महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के प्रति हर संभव प्रयास का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भाजपा महिला नेत्रियों का ही उत्पीड़न हो रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर शहर और देहात से दो भाजपा नेत्रीयों के उत्पीड़न के मामले प्रकाश में आए हैं जिसको लेकर भाजपा में खलबली मच गई है। शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इन प्रकरण को लेकर विपक्ष भारतीय जनता पार्टी पर तंज कस रही है और चुटकियां भी ले रही है।
पहले जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के अंदर भाजपा नेत्री प्रतिमा भार्गव ने भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए थे जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता डैमेज कंट्रोल में जुट गए और सोमवार सुबह तक प्रतिमा भार्गव के मामले को डैमेज कंट्रोल करा दिया गया। मगर शाम तक खेरागढ़ थाना क्षेत्र से भाजपा नेत्री इंदु मित्तल के साथ गुंडई की एक और खबर सामने आई है। जिसको लेकर भाजपा खेरागढ़ की मंडल अध्यक्ष इंदु मित्तल ने स्वतंत्र देव सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसको लेकर पार्टी में तरह-तरह की चर्चाएं है।
आपको बताते चलें कि भाजपा नेता सुधीर गर्ग उर्फ सुधीर गुड्डू पूर्व से ही विवादित रहे हैं। सुधीर गुड्डू पूर्व में कपड़ों की तरह पार्टी को बदलते रहे है। सत्ता का लाभ लेने की नीयत से सत्ताधारी पार्टी में पद लेते हैं। अब देखना होगा कि इस प्रकरण के बाद भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सुधीर गुड्डू के खिलाफ क्या एक्शन लेता है।
मून ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें –
https://chat.whatsapp.com/K7TYmtMzREv5Os7R2Lgzy8