Home » उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन में जल्द होगा बड़ा बदलाव

उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन में जल्द होगा बड़ा बदलाव

by admin

आगरा। कांग्रेस संगठन में जल्द ही बदलाव होने जा रहा है। इस बदलाव से उत्तर प्रदेश और आगरा भी अछूता नहीं रहेगा। जल्द ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा होगी और उसके तुरंत बाद शहर वा जिला अध्यक्ष बनाकर उन्हें पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह कहना था उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी रोहित चौधरी का।

मंगलवार शाम कांग्रेस पार्टी के दोनों बड़े नेता सर्किट हाउस पहुंचे थे सर्किट हाउस में संगठन के विस्तार और उसको मजबूत करने के लिए चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी रोज चौधरी ने संगठन के बड़े नेताओं और पदाधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान निवर्तमान जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा भी मौजूद रहे।

निवर्तमान जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना था कि जल्द ही पार्टी में बड़े बदलाव होने के संकेत मिले हैं। आगरा आये दोनों बड़े नेताओं ने अक्टूबर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने की बात कही जिसके बाद प्रदेश में जिला अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना है कि पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन में पार्टी के कर्मठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस बार कमान सौंपने की बात कही है जिससे संगठन को एक बार फिर मजबूत कर मजबूती के साथ 2022 का चुनाव लड़ा जा सके।

इतना ही नहीं जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि बैठक के दौरान प्रत्याशियों को लेकर होने वाली तकरार पर भी चर्चा की गई। उनका कहना था कि संगठन की सिफारिश पर ही पार्टी के कर्मठ और जिम्मेदार कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया जाएगा और इस बार चुनाव से 1 वर्ष पहले ही पार्टी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर देगी जिससे प्रत्याशी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर सके।

Related Articles

Leave a Comment