Home » आगरा में तिरंगा यात्रा के बाद घर लौट रही महिला से युवक ने की मारपीट, लूट का भी आरोप

आगरा में तिरंगा यात्रा के बाद घर लौट रही महिला से युवक ने की मारपीट, लूट का भी आरोप

by admin
The young man also accused of robbing a woman returning home after the tricolor yatra in Agra

आगरा। आगरा में तिरंगा यात्रा के बाद घर लौट रही महिला से युवक ने की मारपीट, लूट का भी आरोप

जनपद आगरा के सिकंदरा थाने में प्रिया सिकरवार नाम की एक महिला ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह बुधवार को तिरंगा यात्रा के बाद लौटकर अपने घर सिकंदरा थाना क्षेत्र के रुनकता इलाके में ऑटो से जा रही थी।

तभी रास्ते में एक युवक द्वारा महिला को रोककर बदतमीजीए गाली गलौज और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसके बाद महिला इस घटना के बाद अर्ध मूर्छित होकर गिर पड़ी।

पीड़ित महिला का आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक ने उसे काट खाने का भी प्रयास किया जिससे बचने के चक्कर में वह अर्ध मूर्छित हो गयी। जब वह होश में आई तो उसके गले से मंगलसूत्र और कुंडल गायब थे।

महिला का आरोप है कि उसके साथ लूट की घटना को भी अंजाम दिया है। फिलहाल पीड़ित महिला ने थाना सिकंदरा पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

पीड़िता महिला प्रिया सिकरवार की शिकायत पर थाना सिकंदरा पुलिस हरकत में आई है। थाना सिकंदरा पुलिस ने घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन का प्रयास शुरू कर दिया है । पुलिस इस मामले में सीसीटीवी खोजने का भी प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment