Home » उत्तर प्रदेश के इस शहर से शुरू होगा ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का दूसरा चरण

उत्तर प्रदेश के इस शहर से शुरू होगा ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का दूसरा चरण

by admin

Agra. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 100 दिन तक चली भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से हर कांग्रेसी काफी उत्साहित नजर आ रहा है। इस यात्रा का प्रभाव आम जनमानस पर देखने को मिला है। कांग्रेसियों के मुताबिक जो लोग धर्म, जातिवाद में बंट चुके थे, वे लोग जातिवाद और धर्मवाद को छोड़ कर देश की एकता और मानवता को प्राथमिकता दे रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद अब कांग्रेस दूसरे चरण में इस यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। यह यात्रा उत्तर प्रदेश से शुरू होगी जिसकी जानकारी उत्तर प्रदेश कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने दी।

यूपी से भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण

आगरा आए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने राहुल गांधी की 100 दिनों तक चली यात्रा को सफल बताया, साथ ही इस यात्रा की सफलता के बाद उत्तर प्रदेश से ही दूसरे चरण में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूपी के लोनी से भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस बैठक के दौरान उन्होंने इस यात्रा की पूरी जानकारी दी, साथ ही यात्रा को लेकर किस तरह की तैयारियां करनी है, कैसे करनी है? इस बात से भी कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया।

संगठन को दुरुस्त बनाने के निर्देश

शाहनवाज आलम ने आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं से वार्ता की, साथ ही संगठन की मजबूती और प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी के बारे में भी जानकारी जुटाई। कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि अभी से निगम के चुनावों की तैयारियों में भी जुट जाएं। जिससे संगठन चुनाव के दौरान मजबूती के साथ खड़ा हो और अपने प्रत्याशी को मजबूती से चुनाव लड़ाया जा सके।

भाजपा पर हुए हमलावर

कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धर्म और जाति को आधार बनाकर राजनीति करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जातिवाद और धर्मवाद में बटे लोगों को एकजुट करने में लगे हैं तो मौजूदा सरकार को यह पसंद नहीं आ रहा है। इसलिए तो राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर ही उंगलियां उठाना शुरू कर दिया है। राहुल गांधी ने अपनी इस यात्रा से हर वर्ग और हर धर्म के लोगों के बीच जगह बनाई है और उनकी यह रैली बिल्कुल सफल हुई है।

यात्रा से डर गई मौजूदा सरकार

शाहनवाज आलम ने कहा कि मौजूदा सरकार और भाजपा संगठन राहुल गांधी की यात्रा से बुरी तरह से डर गया है। क्योंकि 2024 का चुनाव भी नजदीक है। इस बीच राहुल गांधी की यह यात्रा मौजूदा सरकार और भाजपा की पोल तो खोल ही रही है, और कांग्रेस संगठन को भी मजबूत कर रही है।

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ होगा मजबूत

कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ आगरा के शहर अध्यक्ष रेहान सैफी ने कहा कि शहर में भी कांग्रेस का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मजबूत हो रहा है। अल्पसंख्यक समाज भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जान चुका है इसीलिए वह कांग्रेस का दामन थाम रहा है। क्योंकि कांग्रेस ने ही हमेशा सर्व समाज का साथ दिया है।

मून ब्रेकिंग के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –
https://chat.whatsapp.com/BpgZvsh7qm0LQz2pRz3FW6

Related Articles

Leave a Comment