आगरा। तेजी से बढ़ते कोरोना की संख्या पर आगरा में फिलहाल कुछ हद तक लगाम लगी है। पिछले 3 दिन से 250 के आसपास केस आ रहे हैं। इससे पहले तीन सौ के करीब केस पहुंचे थे। पिछले 24 घंटे में आगरा में कोरोना के 260 नए मरीज चिन्हित हुए हैं। अब वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1230 हो गई है।

सोमवार को एक हजार का आंकड़ा पार करने के साथ ही आगरा में कई और पाबंदियां भी लग जाएंगी। आगरा में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1230 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 4341 सैंपल के सापेक्ष 260 नए मरीज चिन्हित हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 1000 पार होने पर आगरा में आज से कई बंदिशें जाएंगी। प्रदेश सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक 1000 एक्टिव केस वाले शहरों में जिम, होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमाघर बंद किये जा सकते हैं। सोमवार को 260 नए केस आए हैं, रविवार को 236 केस आए थे, उससे पहले शनिवार को 271 केस आए थे।

बूस्टर डोज लगाए जाने की हुई शुरुआत
कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए आज से देश के कई शहरों के साथ आगरा में भी बूस्टर डोज की शुरुआत हो गई है। सबसे पहले फ्रंटलाइन वर्कर व पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों को यहां डोज दी जा रही है। जिन्होंने अपनी दोनों डोज पूरी कर ली हैं, उन्हीं लोगों को यह डोज लगाई जा रही है।