Home » स्कूटर से घर लौट रहे अधिवक्ता पर की गयी फायरिंग, पुरानी रंजिश आई सामने

स्कूटर से घर लौट रहे अधिवक्ता पर की गयी फायरिंग, पुरानी रंजिश आई सामने

by admin

आगरा। स्कूटर से घर लौट रहे अधिवक्ता राम सारस्वत पर हुए जान लेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्यवाही कर दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर करते हुए तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धरपकड़ की कवायद शुरू कर दी है।

घटना शुक्रवार शाम लगभग 4:30 बजे की है। अधिवक्ता राम सारस्वत सदर तहसील से अपने घर लौट रहे थे। तभी गार्गी हॉस्पिटल के पास ऋषि मार्ग पर दो बाइक पर पांच लोग आए और पिस्टल से तबतातोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग से घबराए अधिवक्ता ने स्कूटर रोका और अपनी जान बचाने के लिए ठेल और टोरंट बॉक्स के पीछे छिप गए। इस घटना को अंजाम देकर हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे और क्षेत्रीय पुलिस मौके पा पहुंच गई। मौके से दो खोखे बरामद किये और जांच पड़ताल में जुट गई।

हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और सीओ लोहामंडी रितेश कुमार सिंह ने पीड़ित से वार्ता की और हमलावरों की जानकारी ली।

पीड़ित ने इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई है और शाहिद, आसिफ, वीपी सहित दो अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में पीड़ित ने अपना पुराना रंजिशन मामला बताया है। इस मुकदमे को वापस लेने के लिए धमकी दी जा रही थी। इसी मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इस बार भी हमले में शाहिद वेग, आसिफ वेग, सारिक, अनस और वीपी शामिल हैं। पीड़ित अधिवक्ता ने तहरीर में इन्ही को नामजद किया है जिसके बाद पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।

Related Articles