Home » ताजमहल में तैनात कर्मचारियों ने अतिथि देवो भव: की परंपरा को लगाया पलीता

ताजमहल में तैनात कर्मचारियों ने अतिथि देवो भव: की परंपरा को लगाया पलीता

by admin
The employees posted in the Taj Mahal destroyed the tradition of Atithi Devo Bhava

Agra. देश में अतिथि देवो भवः की परंपरा को बाखूबी निभाई जाती है। ताजमहल पर इस परंपरा का निर्वहन होते हुए कई बार देखा जा सकता है लेकिन बुधवार को कुछ कर्मचारियों ने इस पर पलीता लगा दिया। ताजमहल के अंदर एक पर्यटक दंपति मदद के लिए गुहार लगाता रहा लेकिन वहाँ तैनात कर्मचारी ड्यूटी की दुहाई देकर चले गए। ताजमहल के अंदर मौजूद फोटोग्राफरों ने पर्यटक दंपती की सहायता की।

महाराष्ट्र से आया था पर्यटक

बताया जाता है कि महाराष्ट्र से 50 पर्यटकों का एक ग्रुप बुधवार दोपहर ताजमहल देखने आया था। ग्रुप में कोल्हापुर निवासी एमआर कांबडे और उनकी पत्नी शांता बाई भी थे। तीसरे पहर करीब 3:30 बजे ताजमहल के अंदर एमआर कांबडे की तबीयत खराब हो गई। वह गार्डन में पाथवे पर पेड़ की छाया में बैठ गए।

पर्यटक की पत्नी शांता बाई ने बताया कि वहां तैनात भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के कर्मचारियों से सहायता करने को कहा, लेकिन उन्होंने ड्यूटी का हवाला देकर इनकार कर दिया। किसी तरह वह पानी लेकर आईं और पति को पिलाया। शांता बाई पति की शर्ट उतारकर उससे हवा करने लगीं।

ताजमहल में फोटोग्राफी का काम करने वाले पुरातत्व स्मारक फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वोत्तम सिंह ने परेशान महिला को देखा तो वह साथियों सहित वहां पहुंचे। उन्हें पता चला कि शुगर लो होने की वजह से पर्यटक की तबियत खराब हुई है। उन्होंने पर्यटक काे इलेक्ट्राल पिलाया। जिसके बाद पर्यटक ने राहत की सांस ली।

Related Articles