Home » बसंत के रंग भी बिखरे और तिरंगा भी लहराया

बसंत के रंग भी बिखरे और तिरंगा भी लहराया

by admin

आगरा। तिरंगे गुब्बारों और देश के अमर शहीदों की तस्वीरों (सुभाष चंद्र बोस, वीर सावरकर, हेमू कलानी, मंडल पांडे, भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद) से सजे परिसर में देश भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम था। जहां बसंत पंचमी के रंगों की बहार संग तिरंगा लहराता नजर आया। श्रद्धेय राजकुमार सामा विचार मंच द्वारा संजय प्लेस स्थित अवध वैंकट हॉल में गणतंत्र दिवस व बसंत उत्सव के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा ब्रज क्षेत्र संयोजक (साहित्य एवं प्रचार प्रसार विभाग) विजय भारद्वाज सामा, डॉ. रामबाबू हरित, गुटियारी लाल दुबेश, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान के कुलसचिव डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी, मंच के संरक्षक रंजीत सामा ने मां शारदे की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया।

सुजाता शर्मा द्वारा प्रस्तुत किए गीत ऐ मेरे वतन के लोगों… ने जहां लोगों की आंखों को नम कर दिया वहीं आई लव माई इंडिया… गीत पर हर कोई झूमने को मजबूर हो गया। सुजाता शर्मा ने श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम… और सत्मय शिवम जैसे भक्ति गीत भी गाए।

रईस रफी ने वतन पर जो फिदा होगा, अमर वो नौजवां होगा…, कर चले हम फिदा जां वतन साथियों… की प्रस्तुति ने सभी को देश भक्ति के रंग में डुबो दिया। हरीश आहूजा द्वारा भी प्रस्तुति दी गई। अतिथियों का स्वागत मंच के संरक्षक रंजीत सामा व संचालन डॉ. महेश धाकड़ ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से योगेश सामा, अंकित जैन, अशोक पिप्पल, प्रमोद वर्मा, संजय दुबे, अजय शर्मा, उमासंकर मिश्रा, सोमा जैन, जय गुप्ता, धीरज कोहली, संजय गोयल, संजय कपूर, सत्य प्रकाश शुक्ला, राजेन्द्र सचदेवा, राजेश खुराना, अरविन्द शर्मा, नारायण दास, प्रदीप सरीन, विजय सहगल, रमन साहनी, विजय सेठी, शिवशंकर शर्मा, प्रतिबा जिन्दल, मुकेश नेचुरल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Comment