Home » यमुना आरती के साथ यमुना शुद्धिकरण और पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प

यमुना आरती के साथ यमुना शुद्धिकरण और पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प

by admin

आगरा। प्राचीन कैलाश मंदिर के घाट पर यमुना आरती का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय भक्तों के साथ ही साथ शहर भर के यमुना-श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आरती का शुभारम्भ व मार्गदर्शन किया महंत गौरव गिरि ने किया। इसी श्रंखला में महन्त गौरव गिरी डॉ मदन मोहन शर्मा ने संयुक्त रुप से मिलकर अतिथियों का स्वागत व अभिनन्दन कर “यमुना साधक सम्मान”से सम्मानित भी किया।सभी यमुना भक्तों ने मिलकर यमुना को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक डॉ मदन मोहन शर्मा ने बताया कि यह यमुना आरती प्रत्येक सोमवार शाम को कैलाश घाट पर आयोजित की जाती हैं जिसमें शहर भर के यमुनाप्रेमियों को आमंत्रित कर यमुना शुद्विकरण के लिये प्रेरित किया जाता हैं एवं संकल्प भी करवाया जाता हैं। उन्होंने कहा कि इस बात का चिंतन मनन करना है कि हम कैसे अपनी वसुंधरा को बचा सकते हैं। ऐसे कई तरीके हैं जिसे हम अकेले और सामूहिक रूप से अपनाकर धरती को बचाने में योगदान दे सकते हैं। लेकिन यह तभी संभव होगा जब पृथ्वी हरी-भरी तथा प्रदूषण से मुक्त रहे।

बाजार जाते समय साथ में कपड़े का थैला या बॉस्केट ले जाएं। पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह से बंद कर दें।अगर समय रहते कोई उपाय नहीं किए तो समस्याएं विकराल रूप धारण कर लेंगी, इसलिए सभी को एकजुट होकर पृथ्वी को बचाने के उपाय करने होंगे। इसमें प्रशासन, सामाजिक संगठन, स्कूल, कालेज सहित सभी को इसमें भागीदारी निभानी होगी।

यमुना आरती के दौरान डॉ मोहम्मद जमीर, निखिल यादव, रामानुज मिश्रा, उमाकांत सारस्वत एडवोकेट, रिषभ शर्मा, अंकुर शर्मा, संजय गोस्वामी, हितेश जसवानी, अभिषेक गर्ग, किशोर भारती, मनीष शर्मा, अमित शर्मा, श्रीकांत दीक्षित, कपिल शर्मा, डॉ० यादवेंद्र शर्मा, अमित रावत, वीरेंद्र सिंह, नकुल सारस्वत,अमन सारस्वत, यमुना आरती के मुख्य अतिथि डॉ० संजीव पाल चौधरी, धर्मेंद्र त्यागी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य स्वदेशी जागरण मंच, डॉ० ज़मीर, अमित रावत प्रांतीय मंत्री भारतीय शिक्षण मंडल को यमुना साधक सम्मान एवं फूलमाला व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Comment