Home » गरीब-मजदूरों के बच्चों ने इस तरह मनाई होली, जाना होली पर्व का इतिहास

गरीब-मजदूरों के बच्चों ने इस तरह मनाई होली, जाना होली पर्व का इतिहास

by pawan sharma

आगरा। होली पर्व की धूम उत्तर प्रदेश ग्रामीण श्रमिक संस्थान द्वारा संचालित श्रमिक स्कूल और देवरी रोड स्थित मुस्कान सेन्टर पर भी देखने को मिली। इन संस्थानों में गरीब मजदूरों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की कवायदें की जा रही है। इन बच्चों के चेहरे पर भी इस पर्व की खुशी दिखाई दे इसके लिए स्कूल में होली पर्व का आयोजन किया गया।

बच्चों की ओर से स्कूल में विभिन प्रकार की रंगोली बनाई गई तो बच्चों ने होली के रंग और गुलाल से जमकर होली भी खेली। हर बच्चा एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहा था। इस आयोजन से पहले स्कूल प्रशासन की ओर से बच्चों को होली पर्व के इतिहास से रूबरू कराया गया कि आखिरकार होली क्या मनाई जाती है, होलिका दहन क्यो होता है और होली के रंगों का क्या महत्व होता है। बच्चे होली के इतिहास को जानकर उत्साहित दिखे। इसके बाद सभी ने मिलकर होली खेली और रंगों में सराबोर नजर आए।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण श्रमिक संस्थान के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा का कहना था कि इस स्कूल में गरीब व मजदूरो के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है। आज सभी बच्चों को रंग गुलाल भेट किये हैं और उन्हें शुभकामनाएं दी है। बच्चों ने मिलकर स्कूल में होली भी खेली है।

मुस्कान सेंटर के संचालक संजय शर्मा ने बताया कि बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। आज बच्चों को होली के बारे में बताया गया है साथ ही उनके साथ होली भी खेली है जिससे यह बच्चे होली के रंग से अछूते न रहे।

Related Articles

Leave a Comment