Home » 5 वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी करने का मामला आया सामने

5 वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी करने का मामला आया सामने

by admin

आगरा। आधी आबादी की सुरक्षा के लिए सरकार प्रशासन  कितने भी सख्त कानून बना ले या सामाजिक संस्थाएं लोगों की मानसिकता बदलने के लिए कितने भी प्रदर्शन और जन जागरूकता अभियान चला ले लेकिन इसके बावजूद भी आधी आबादी दूषित मानसिकता वाले लोगों का शिकार होने से बच नहीं पा रही है। दूषित मानसिकता वाले लोग अब छोटी-छोटी बच्चियों को अपना शिकार  बनाने में लगे हुए हैं। 

जम्मू कश्मीर के कठुआ का मामला अभी थमा नहीं की  आगरा में 5 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी का मामला सामने आया है। यह मामला जालमा संस्थान से जुड़ा हुआ है। आगरा के जालमा संस्थान में माइक्रो बायोलॉजी डिपार्टमेंट का हेड विष्णुदत्त शर्मा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वरिष्ठ वैज्ञानिक की गिरफ्तारी होते ही पुरे संसथान में अफरातफरी मच गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वैज्ञानिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि जूनियर साइंटिस्ट की 5 वर्षीय मासूम ने ही विष्णुदत्त शर्मा की पोल खोल दी। वरिस्ट वैज्ञानिक संस्थान परिसर स्थित आवास में रहता है। जो पांच साल की बच्ची को टॉफी और खेलने के लिए अपने घर ले गया था। घर लौटने के बाद बच्ची ने अपने माता पिता को अंकल की करतूत बता दी।

यह सुनकर बच्ची के परिजनों के पैरो से जमीन निकल गयी और बच्ची को लेकर तुरंत थाने पहुच गए और पुलिस को पूरी कहानी बताई। पुलिस ने बच्ची से बात की तो मामला सही निकाला। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपी विष्णुदत्त शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी जालमा संस्थान का साइंटिस्ट विष्णुदत्त शर्मा लंबे समय से बच्ची से ऐसी हरकत कर रहा था। उसने कई और के साथ भी अश्लील हकरत की है, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। फ़िलहाल ऐसी घटनाओ ने अपनों से भी भरोसा उठा लिया है

Related Articles

Leave a Comment