Home » भीड़ का तालिबानी रूप देखिये, कांप जाएंगे आप

भीड़ का तालिबानी रूप देखिये, कांप जाएंगे आप

by pawan sharma

आगरा। आगरा में इंसानियत और मानवता को शर्मसार करने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ लगातार वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो थाना सैया के लादूखेड़ा इलाके का है। वायरल वीडियो में एक महिला को कुछ लोग गले में दुपट्टे से पकड़ कर पूरे गांव में घुमाया जा रहा है। इस महिला को भारी संख्या में लोगों ने घेर रखा है और उसे खिंचते हुए ले जा रहे है। इस वीडियो के माध्यम से भीड़ का तालिबानी रूप देखने को मिल रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है लेकिन इसके बावजूद भी क्षेत्रीय पुलिस ने तालिबानी रूप को अंजाम देने वाली भीड़ के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की है।

इस वीडियो में आप साफ़ तौर पर देख सकते हैं किस तरीके से गांव के लोगों ने महिला को पकड़ रखा है और उसके खिलाफ तालिबानी फरमान सुना रहे हैं। अब आपको पूरा घटनाक्रम बताते हैं। दरअसल जिस महिला को लादूखेड़ा गांव में तालिबानी सजा सुनाई जा रही है। इस महिला पर एक बच्चा चोरी करने का आरोप लगा है। बच्चा चोरी करने के आरोप में गांव की भीड़ ने महिला के गले में पहले दुपट्टा डाला और फिर गाली गलौज करते हुए पूरे गांव में घुमाया।

महिला के गले में दुपट्टा डालकर गांव में घुमाते हुए भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली पुलिस घटना स्थल पहुँच गयी और महिला को भीड़ से छुड़ाया और अपनी हिरासत में लिया। पुलिस इस मामले की तफ्तीश करने में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Comment