Home » खेत जोत रहे किसान पर दबंगों ने की फायरिंग, जान बचाने के लिए भागा, घटना का वीडियो वायरल

खेत जोत रहे किसान पर दबंगों ने की फायरिंग, जान बचाने के लिए भागा, घटना का वीडियो वायरल

by admin

आगरा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेत पर पहुँचे किसान के पीछे दबंग तमंचा लेकर भाग रहा है। अपनी दबंगई के लिए पहले उसने दौड़ते हुए किसान पर फायर भी किए। पीड़ित किसान खेत पर मौजूद लोगों के पीछे छुपते छिपाते हुए अपनी जान बचाता हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन दबंग इस किसान को मारने की नीयत से उसके पीछे तमंचा लेकर दौड़ता रहा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो थाना इरादत नगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत इनायतपुर का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि पीड़ित किसान अपने खेत को जोतने के लिए गया था तभी कुछ दबंग तमंचे के साथ खेत पर पहुंच गए और तमंचा लहराते हुए खेत जोत रहे किसान पर फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर घबरा कर पीड़ित किसान अपनी जान बचाने को लोगों के पीछे छिपता हुआ नजर आया। बताया जाता है कि दबंगों ने अपनी दबंगई दिखाने और चौथ वसूली के लिए किसान पर फायर किया था।

फिलहाल अवैध तमंचा लहराते हुए और फायर करते हुए दबंगों का यह वीडियो पुलिस के आला अधिकारियों के पास भी पहुंच गया है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इन दबंगों के ख़िलाफ़ क्या एक्शन लेती है।

Related Articles