Home » कमलानगर के इस क्षेत्र से उठी मतदान बहिष्कार की आवाज़, भाजपा में खलबली

कमलानगर के इस क्षेत्र से उठी मतदान बहिष्कार की आवाज़, भाजपा में खलबली

by pawan sharma

आगरा। उत्तर विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव से पहले ही भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र कमलानगर के वाशिन्दों ने चुनाव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कमलानगर के कावेरी एक्सटेंशन के वाशिन्दों ने उप चुनाव से पहले मतदान के बहिष्कार का एलान कर दिया है। कमलानगर के इस क्षेत्र से उठी इस आवाज के बाद से भाजपा में खलबली मची हुई है।

आगरा उत्तर सीट पर 19 मई को मतदान है। भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की मृत्यु के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है और भाजपा ने पुरुषोत्तम खंडेलवाल को प्रत्याशी बनाया है। स्व. जगन प्रसाद गर्ग यहाँ से विधायक रहे और भाजपा को इस विधान सभा सीट पर कमलानगर क्षेत्र पर
सदा से नाज रहा है। कमलानगर क्षेत्र वैश्य बाहुल्य है जो भाजपा का परंपरागत वोटर रहा है और यही क्षेत्र भाजपा की जीत और उसकी बढत सुनिश्चित करता है। अब इस क्षेत्र से विरोध के स्वर उठने लगे है।

कमला नगर के कावेरी एक्सटेंशन के वाशिन्दों ने मतदान के बहिष्कार की घोषणा कर दी है। इतना ही नही लोगों ने अपना आक्रोश जताने के लिए बैनर तक लटका दिए हैं। बैनर पर लिखा है कि इस क्षेत्र मेंं सड़क और पानी की समस्या वर्षो से व्याप्त है लेकिन आज तक इसका समाधान नही हो पाया है। एक्सटेंशन में जगह- जगह विधानसभा चुनाव मतदान बहिष्कार के बैनर और पर्चे लगाए हैं।

यहां के वाशिदों का कहना है कि पिछले 20 साल से इन समस्याओं के कारण परेशान हैं। जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की है लेकिन फिर भी कोई समाधान नही है।

Related Articles

Leave a Comment