Home » किसान के घर धावा बोल भैंस खोल ले गए बदमाश, अज्ञात के ख़िलाफ़ दर्ज शिकायत

किसान के घर धावा बोल भैंस खोल ले गए बदमाश, अज्ञात के ख़िलाफ़ दर्ज शिकायत

by admin

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरारा में बीती रात एक किसान के घर के बदमाशों ने धावा बोला। अज्ञात बदमाश तमंचे के बल पर किसान की दो भैंस ले जाने लगे। किसान ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने फायर कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए किसान शांत हुआ और बदमाश किसान की भैंस लेकर फरार हो गए। बदमाशो के जाने के बाद पीड़ित किसान ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही की लेकिन अज्ञात बदमाश पकड़ में नही आये।

घटना मंगलवार देर रात की है। ग्राम सिकरारा में कुछ अज्ञात बदमाशों ने पीड़ित किसान निजाम पुत्र गफूर खान के मकान पर धावा बोल। अज्ञात बदमाश किसान के बाड़े में बंधी भैंसों को खोल कर ले जाने लगे। आंख खुलने पर जब किसान ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे से एक फायर कर दिया और किसान को घर के अंदर बंद कर गए। जान जाने के डर से किसान शांत रहा और अज्ञात बदमाश मैक्स में भैंसों को भरकर फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँच गयी और पीड़ित से वार्ता कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। इतना ही नही पुलिस ने नाकाबंदी भी की लेकिन अज्ञात बदमाश को पकड़ नहीं सकी।

पीड़ित किसान ने पुलिस को पूरे मामले की शिकायत थाना फतेहाबाद में दर्ज कराई है और पुलिस से अज्ञात बदमाशों को पकडने की गुहार लगाई है।

Related Articles