Home » यूपी ग्रामीण मजदूर संगठन ने किया भारत बंद का समर्थन, मजदूरों को किया जागरूक

यूपी ग्रामीण मजदूर संगठन ने किया भारत बंद का समर्थन, मजदूरों को किया जागरूक

by admin

आगरा। ट्रेड यूनियन की ओर से मजदूरों की तमाम समस्याओं को लेकर भारत बंद के आवाहन में उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन भी शामिल हुआ। संगठन की एक इकाई ने दिल्ली के जाकर प्रदर्शन में भाग लिया तो दूसरी ओर संगठन के संस्थापक तुलाराम शर्मा ने आगरा और मथुरा में ईट भट्टो पर बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में ईट भट्टा श्रमिकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठको के दौरान उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने श्रमिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाया और उनके हक के लिए ट्रेड यूनियन के प्रदर्शन की जानकारी दी। इतना ही नही सभी से सहयोग भी मांगा।

संगठन के संस्थापक तुलाराम शर्मा का कहना था कि देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए श्रमिकों व मजदूरों का अहम रोल है लेकिन फिर भी उनके उत्थान,व विकास के लिए सरकार कोई कदम नही उठाती है। इस बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन ने सरकार से माँग की हैं कि वो असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ, 6000रू न्यूनतम वेतन दिया जाये और मजदूरों व श्रमिकों की मासिक आय 18000 रू की जाये। 6000रू प्रतिमाह श्रमिकों को पेंशन दी जाए और नियमित आय कानून बनाया जाये। इतना ही नही मजदूरों व श्रमिको को सामाजिक सुरक्षा दिये जाने के साथ उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर मुख्य धारा से जोड़ा जाए।

बैठक में हेमलता गोला, हरी सिंह सविता, पिंकी जैंन, संजय शर्मा, चरन सिंह राजपूत, साकिर खान, गंगा देवी, आशा देवी, चौखे लाल मौजूद रहे।

Related Articles