Home » एक साल से फ़रार चल रहा 20 हज़ार का इनामी अपहृतकर्ता हुआ गिरफ़्तार

एक साल से फ़रार चल रहा 20 हज़ार का इनामी अपहृतकर्ता हुआ गिरफ़्तार

by admin

आगरा। एक साल से फरार चल रहे शातिर बदमाश को पकड़ने में थाना निबोहरा पुलिस को सफलता मिल गई है। पकड़ा गया आरोपी बेहद शातिर किस्म का है जो लगातार अपहरण कर फिरौती की रकम वसूलता था। इस मामले में एसपी देहात प्रमोद कुमार ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी है। पकड़े गए आरोपी का नाम शिव सिंह है जो एक साल पूर्व अपहरण के मामले में फिरौती वसूलने गया था और आगरा पुलिस की ओर से बीस हजार का इनाम घोषित था।

दरअसल इस मामले में एसएसपी आगरा बबलू कुमार की ओर से इलाकाई पुलिस को दिशा निर्देश जारी किए गए थे। टीम का भी गठन किया गया था। टीम का नेतृत्व एसपी देहात प्रमोद कुमार कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि पंचवटी के पास से पवन गुप्ता अपहरण मामले में एक साल पूर्व से फरार चल रहा है। शातिर अपराधी शिव सिंह भागने की फिराक में हैं। इसी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिव सिंह को मौके से दबोच लिया। मंगलवार को शिव सिंह को न्यायालय के समक्ष पेश कर अस्थायी जेल भेज दिया है।

Related Articles