Home » बंदरों का आतंक : पहले मासूम को घेरा फिर बचाने आये पिता पर बोला हमला, गयी जान

बंदरों का आतंक : पहले मासूम को घेरा फिर बचाने आये पिता पर बोला हमला, गयी जान

by admin

आगरा। बंदरो के आतंक के कारण एक शख़्स को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के के आजम पाड़े का है। क्षेत्र में उस्मान पुत्र भूरा किराये के मकान में रहता था। बताया जाता है कि सुबह मृतक उस्मान की नौ वर्षीय पुत्री सानिया छत पर बने शौचालय में गई थी। इस दौरान छत पर मौजूद बंदरों ने बालिका को घेर लिया। बालिका को देखकर बंदर घुर्राने लगे। बंदरो की घुड़की देखकर बालिका चीखने लगी। अपनी पुत्री की चीखें सुनकर उस्मान छत पर पहुंचा। इसी दरम्यान उस पर बंदरों ने हमला कर दिया। उस्मान दो बंदरों के साथ छत से नीचे गिरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग घायल अवस्था मे उस्मान को एसएन मेडिकल कॉलेज लाये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि आए दिन बंदरों के हमले की घटनाएं हो रही है, लेकिन प्रशासन इन्हें पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है।

Related Articles