Home » तेज रफ्तार में अनियंत्रित कार की चपेट में आई किशोरी, मौके पर हुई मौत से मचा कोहराम

तेज रफ्तार में अनियंत्रित कार की चपेट में आई किशोरी, मौके पर हुई मौत से मचा कोहराम

by admin
Teenager hit by uncontrolled car at high speed, death on the spot caused uproar

जैतपुर। रविवार की शाम को उस समय भगदड़ मच गई जब तेज रफ्तार में एक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे अपने घर के पास खेल रही एक किशोरी को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

घटना थाना चित्राहाट के शाहपुर ब्राह्मण गांव की है। बाह कचौरा घाट मार्ग पर शाहपुर ब्राह्मण गांव में रविवार की शाम करीब 5 बजे इटावा की ओर से एक तेज रफ्तार इको कार यूपी 75 AF 4556 अचानक अनियंत्रित हो गई और शाहपुर ब्राह्मण गांव के पास घर के बाहर खेल रही किशोरी पायल पुत्री कल्याण सिंह उम्र 10 वर्ष को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में पायल की मौके पर ही मौत हो गई और इको चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका बेहोश हो जाने की वजह से उसका नाम पता की जानकारी नहीं हो सकी।

चित्राहाट पुलिस उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी जैतपुर लाई जहां पर उसकी नाजुक हालत को देखकर डॉक्टरों ने सफाई हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Related Articles