Home » भाजयुमो नेता गौरव राजावत पर सरे बाज़ार हुआ हमला! विशेष समुदाय के युवकों पर आरोप

भाजयुमो नेता गौरव राजावत पर सरे बाज़ार हुआ हमला! विशेष समुदाय के युवकों पर आरोप

by admin
Surrey market attack on BJYM leader Gaurav Rajawat! Accusations against youths of particular community

आगरा। शाहगंज बाजार में सोमवार देर रात भाजयुमो के बृज क्षेत्र मंत्री और उनके साथी पर बाइक सवार युवकों ने हमला बोल दिया। उनके साथ मारपीट की गई। बाजार में मौजूद व्यापारियों ने उन्हें बचाया। घटना सोमवार रात दस बजे बताई जा रही की है। घटना की जानकारी होते ही भारी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता भी पहुंच गए। शाहगंज थाने पर भी जमकर हंगामा काटा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।

भाजयुमो के बृज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत और उनके साथी प्रशांत पर हमला हुआ। उनका आरोप है कि 10-15 युवकों ने बाजार में बाइक रोक ली। इसके बाद मारपीट की। व्यापारियों ने उन्हें बचाया। दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

गौरव राजावत ने बताया कि वह रूई की मंडी रहते हैं। सोमवार को अपने एक परिचित से मिलने गए थे। उनके साथ पृथ्वीनाथ फाटक का रहने वाले प्रशांत भी थे। दोनों बाइक से घर की तरफ आ रहे थे। शाहगंज बाजार में उन्हें युवकों ने घेर लिया। गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर मारपीट करने लगे, कपड़े भी फाड़ दिए। प्रशांत के काट भी खाया। आपत्तिजनक बातें करते हुए माहौल खराब करने की कोशिश की। शोरशराबा होने पर व्यापारी आ गए। उन्होंने किसी तरह बचाया। इस दौरान दो युवकों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

गौरव राजावत का आरोप है कि वह विभिन्न मामलों में शाहगंज बाजार में आवाज उठा चुके हैं। इससे ही विशेष समुदाय के लोग रंजिश मानते हैं। इसलिए उन पर रास्ते में रोककर हमला बोला गया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाना में तहरीर दी गई है। सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह का कहना है कि गौरव राजावत ने हमले का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles