Home » बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा को साथी युवक ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा को साथी युवक ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

by admin
Student studying in Bundelkhand degree college shot dead by fellow youth, engaged in police investigation

Jhansi. शुक्रवार दोपहर को बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया जब के क्लास रूम में पढ़ाई कर रहे एक छात्र को युवक ने गोली मार दी। छात्र को गोली मारने के बाद आरोपी युवक ने घर जाकर एक छात्रा को भी गोली मार दी। छात्र-छात्रा को गोली मारने की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां लड़की ने दम तोड़ दिया वहीं लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जाता है कि मथुरा के कोसी कला निवासी हुकुमेंद्र सिंह गुर्जर बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज का छात्र है। शुक्रवार की दोपहर वह क्लास में पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच एक साथी छात्र ने क्लास में आकर गोली मार दी। गोली चलने से क्लास में हड़कंप मच गया। गोली मारकर युवक मिशन कंपाउंड पहुंचा और यहाँ रहने वाली छात्रा कृतका को घर के बाहर गोली मार दी। गोली मार कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां कुछ समय बाद लड़की की मौत हो गई और लड़के की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छात्र व छात्रा को गोली मारकर कंपाउंड से भाग रहे आरोपी को पीछा कर लोगों ने पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने रस्सी से हाथ पैर बांधकर आरोपी को जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से आरोपी को मुक्त कराया।

एसएसपी झांसी ने कहा कि, बीकेडी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ने अपने ही क्लास के एक छात्र छात्रा को गोली मारी है। पहले उसने अपने क्लासमेट उपेंद्र को सिर में गोली मारी और फिर बाजार जाकर अपनी क्लासमेट लड़की को गोली मार दी। आरोपी को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से .32 बोर की पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी से पूछताछ चल रही है और उसके बाद ही इस वारदात की वजह पता चल सकेगी।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles