Home » माता वैष्णो देवी मंदिर पर भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

माता वैष्णो देवी मंदिर पर भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

by admin
Stampede at Mata Vaishno Devi Temple, 12 devotees killed, many injured

नववर्ष का आगाज माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए काल बनकर उभरा है। नव वर्ष के मौके पर जब देश और दुनिया में जश्न का माहौल था। उस समय माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर पर दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक परिसर पर भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई है। कई दर्जन श्रद्धालु घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी मिलते ही सभी अधिकारी केंद्रीय मंत्री, डीजीपी मौके पर पहुंच गए हैं। सभी तरह की मदद हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचाई जा रही है।

नव वर्ष पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे। तभी रात करीब 2:00 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार अभी तक 12 लोगों के शव मिल चुके हैं। 50 से अधिक श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे में घायल लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। जानकारी मिलते ही जम्मू एंड कश्मीर के डीजीपी, केंद्रीय मंत्री, सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एयर फोर्स की भी मदद ली जा रही है।

बहस के दौरान हुई धक्का-मुक्की

भगदड़ का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह के अनुसार कटरा के माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई। घटना लगभग 2:45 बजे हुई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को धक्का दिया, उसके बाद भगदड़ मच गई। जिसकी चपेट में आने से यहां एक बड़ा हादसा हो गया।

Related Articles