Home » श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी ने की वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ अभियान की शुरुआत

श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी ने की वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ अभियान की शुरुआत

by pawan sharma

आगरा। प्राचीन कैलाश मंदिर पर गंगा यमुना आरती के दौरान समाजसेवी संस्था श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी की ओर से “वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ” अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के दौरान संस्था के सदस्यों द्वारा आगरा में छाँयादार और सूंदर फूलों वाले पोंधों का वृक्षारोपण किया जायेगा। इस अभियान के दौरान यमुना आरती में शामिल हुए लोगों को पौधे भी भेट किये। इस पुनीत कार्य में प्राचीन कैलाश मंदिर महन्त गौरव गिरी भक्तों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

संस्था श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी संस्थापक अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने बताया कि आज पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई है और इस सेवा कार्य को जारी रखा जायेगा। इस वर्ष संस्था द्वारा लगभग 5001 पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि प्राचीन कैलाश मंदिर के घाट पर गंगा यमुना आरती का आयोजन किया जाता है और कैलाश मंदिर पर प्रत्येक सोमवार को यमुना घाट की सफाई के पश्चात् घाट पर चौक पूरन, रंगोली दीप एवं पुष्पों से श्रंगार करके आरती की जाती है। सोमवार को इस आरती का शुभारम्भ व मार्गदर्शन महंत गौरव गिरि और केशव गिरी ने किया।

श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि यमुना आरती प्रत्येक सोमवार शाम को कैलाश घाट पर आयोजित की जाती हैं जिसमें शहर भर के यमुनाप्रेमियों को आमंत्रित कर यमुनाशुद्धिकरण के लिये प्रेरित एवं संकल्प भी करवाया जाता है। सभी को स्वच्छ भारत का संकल्प दिलाते हुये सभी भक्तों से प्रत्येक सोमवार यमुना घाट की सफाई में योगदान देने की भी अपील की जाती है।

आज यमुना आरती के साथ ही सभी को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया है और सभी को एक एक पौधा भेट किया गया है और सभी को अपने अपने घर में एक एक पौधा लगाने का संकल्प भी दिलाया।

संस्था से जुड़े सदस्यों ने बताया कि श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी द्वारा शहर में विभिन्न सार्वजानिक स्थानों, स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और व्यक्तिगत भवनों आदि स्थानों पर छायादार तथा सुन्दर फूलों वाले पौधे लगाए जायेंगे, साथ ही लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। उन्हें वृक्षारोपण के लिए प्रेरित और संकल्पबद्ध कराया जायेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनय शर्मा, रवि सिसोदिया, उमाकांत सारस्वत, विशाल पाठक, नकुल सारस्वत, राहुल कुमार, अभिषेक गर्ग, श्रीकांत दीक्षित, सागर गिरी, अमन सारस्वत, रामा भगत संजय कपिल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment