Home » आगरा लोकसभा सीट पर 271294 वोटों से जीते एसपी सिंह बघेल

आगरा लोकसभा सीट पर 271294 वोटों से जीते एसपी सिंह बघेल

by pawan sharma

आगरा। आगरा जिले में जहां एक तरफ फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर और गठबंधन प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के बीच रोमांचक मुकाबला देखा जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल शुरू से ही लगातार बढ़त बनाए रखे और हमेशा आगे रहे।

भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को कुल 599397 वोट मिले जबकि सपा से सुरेश चंद्र कर्दम को 328103 और बसपा से पूजा अमरोही को 176474 वोट मिले। जीत की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने एसपी सिंह बघेल को जीत का प्रमाण पत्र दिया।

Related Articles

Leave a Comment