आगरा। वेस्ट अर्जुन नगर में नागरिकता संशोधन अधिनियम के संबंधित एक गोष्ठी का आयोजन किया था। जहां मौजूद बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच में सीएए संबंधित सूबे के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने अपने विचार रखे। गोष्ठी से पूर्व सूबे के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने वेस्ट अर्जुन नगर में रहने वाले लोगों के साथ में जनसंपर्क किया। एनआरसी और सीएए के संबंधित लोगों से बात रखी। इस दौरान जनसंपर्क में मौजूद लोगों ने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का जोरदार और भव्य स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान अल्पसंख्यक महिला और पुरुष हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगा रहे थे। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मीडिया से मुखातिब हुए।
कैमरे के सामने पहले सूबे के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने एनआरसी और सीएए पर अपनी बात रखी और कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम भारत में रहने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए घातक नहीं है। भारत सरकार यह अधिनियम जात-पात भाषा और धर्म से हटकर लेकर आई है। इसलिए भारत में रहने वाले सभी लोग सुरक्षित हैं।
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि आज बसपा, सपा और कांग्रेस के बीच 20-20 का एक मैच चल रहा है और यह मैच है कि कौन आगे जाए। वोटों की राजनीतिकरण और ध्रुवीकरण करने के लिए सपा बसपा और कांग्रेस व 20 मैच खेल रही है और इनको इस बात का दुख है कि लोगों ने समझ लिया। मैं मुस्लिम बंधुओं को कहूंगा कि उन्होंने समझ लिया कि ये लोग लड़ाने के लिए दुष्प्रचार लोग कर रहे थे। आज पूरे प्रदेश में अमन चैन शांति है। यह विपक्ष अमन चैन शांति नहीं चाहते। ये चाहते हैं कि यहां पर लोगों में भावना भड़के और लोग आपस में लड़े तो मैं समझता हूं कि इनके इरादे सत्य नहीं होंगे और यहां पर शांति अमन चैन सब यहां पर विराजमान रहेगा।
वहीं पाकिस्तान में गुरुद्वारे पर हुए हमले और सिख समाज के साथ अत्याचार के मुद्दे पर भी डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि क्या आज खुलेआम वे ननकाना साहब जैसे पवित्र स्थान पर नापाक इरादों से वह तोड़ना चाहते हैं। वहां पर कुछ और नाम रखना चाहते हैं तो आपको एक चीज समझ लेनी चाहिए। जो सिख समाज को नागरिकता देने के बारे में कहते हैं कि आपने ऐसा क्यों किया तुमको अब इससे सबक लेना चाहिए कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वहां के लोगों का साथ में हददर्जे का दुर्व्यवहार कर रहा है।
इसके बाद एनआरसी मामले में चिन्हित बलवाइयों को जेल भेजने के मामले में बसपा प्रमुख मायावती पर हमला करते हुए उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि चिन्हित बलवाइयों के सीसीटीवी फुटेज है। जिनकी वीडियो फुटेज है। इलेक्ट्रॉनिक चैनल्स के माध्यम से जो कैमरे में कैद है, जिन्होंने संपत्ति को जिन्होंने जलाया है, ऐसे लोगो को चिन्हित करके उनकी फोटो को डिस्प्ले किया गया। मयसबूत के साथ उनकी संपत्ति से वसूली होगी। यह सरकार ने कहा है। एक भी निर्दोष के साथ में किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी।