Home » प्रियंका गांधी की महापंचायत से उत्साहित कांग्रेसियों का दावा, बृज की धरती से हुई नई शुरुआत

प्रियंका गांधी की महापंचायत से उत्साहित कांग्रेसियों का दावा, बृज की धरती से हुई नई शुरुआत

by admin
Congressmen excited by Priyanka Gandhi's mahapanchayat, claim fresh start from Brij's soil

मथुरा। मोदी सरकार के तीनों कृषि बिलों के विरोध में आंदोलित किसानों के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मथुरा में हुई किसान महापंचायत में आगरा से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस महापंचायत में भाग लेकर लौटे आगरा के कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज नजर आ रहे हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना था कि किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी के अंदर आज इंदिरा गांधी वाला तेज देखने को मिला। मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए उन्होंने मोदी सरकार की खामियों को और कमियों को किसानों के सामने रखा तो वहीं कृषि बिलों की खामियों से भी किसानों को रूबरू कराया। उनका संबोधन कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार कर गया है जिससे कांग्रेसी उत्साह से लबरेज है।

वरिष्ठ कांग्रेसी और कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के चैयरमैन विनोद बंसल का कहना था कि आज की किसान पंचायत सफल रही है। प्रियंका गांधी ने आज कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया है तो अपने संबोधन से जो ऊर्जा उन्होंने दी है। उससे हर कांग्रेसी मोदी सरकार का मुंहतोड़ जबाब देने के लिए तैयार है।

Congressmen excited by Priyanka Gandhi's mahapanchayat, claim fresh start from Brij's soil

पीसीसी सदस्य प्रताप सिंह बघेल का कहना है कि भले ही कांग्रेस कार्यकर्ता अभी तक मायूस था और प्रदेश में कांग्रेस वनवास काट रही है लेकिन प्रियंका गांधी की आज की रैली से ऐसा लगता है कि प्रदेश में कांग्रेस के वनवास खत्म करने की शुरुआत ब्रज से ही होगी।

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव प्रेमसिंह का कहना है कि आज प्रियंका गांधी को सुनने के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ता मथुरा पहुँचे थे। आज की रैली में भाग लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित है और मोदी सरकार की पोल खोलने को तैयार हो गया है।

कांग्रेसी नेत्री गीता सिंह ने कहा कि अब कांग्रेस कार्यकर्ता का लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव है और इस विधानसभा में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अभी से जुट गया है जिससे इस बार भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles