Home » बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बनाने का सिपाही पर लगा आरोप, हंगामा काटते हुए महिलाओं ने लगाई पिटाई

बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बनाने का सिपाही पर लगा आरोप, हंगामा काटते हुए महिलाओं ने लगाई पिटाई

by admin
Soldier accused of making video while taking bath in bathroom, women beat up

Mathura. मामला यूपी के वृंदावन का है। वृंदावन आई एक महिला श्रद्धालु ने एक सिपाही पर बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। वहीँ इसकी जानकारी होते ही आक्रोशित महिला श्रद्धालुओं ने होटल में जमकर हंगामा काटा और सिपाही की पिटाई कर दी। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और सिपाही को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिला महोबा की रहने वाली एक महिला श्रद्धालु अपने परिवार के साथ वृंदावन घूमने आई। सोमवार को वृंदावन स्थित कालिया रिसॉर्ट में रुकी हुई थी। महिला श्रद्धालुओं का आरोप है कि पीआरवी 112 पर तैनात सिपाही ने होटल के बाथरूम में स्नान कर रही महिला का पास के एक बाथरूम के ऊपर लगे जंगले से नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। जब इसकी भनक महिला के परिजनों को हुई तो हंगामा खड़ा हो गया। सिपाही अवनीश को पकड़कर उसकी पिटाई की और होटल में ही बैठा लिया।

सिपाही की ओर से नहाती हुई महिला का बनाए गए वीडियो के मामले की सूचना से पुलिस के आलाधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। होटल में हंगामा काट रहीं महिलाओं और परिजनों को पुलिस ने बमुश्किल शांत कराया। पुलिस ने कार्रवाई का महिलाओं को आश्वासन दिया है। वहीं, पीआरवी 112 पर तैनात सिपाही ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है।

सीओ सदर गौरव त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। हालांकि आरोपी सिपाही के मोबाइल में ऐसा कुछ भी वीडियो नहीं मिला है। फिर भी निष्पक्ष जांच के लिए तकनीकी मदद ली जाएगी।

Related Articles