Home » Solar Eclipse 2023: 20 अप्रैल को इस साल का पहला सूर्यग्रहण, क्या होगा सूतक का प्रभाव

Solar Eclipse 2023: 20 अप्रैल को इस साल का पहला सूर्यग्रहण, क्या होगा सूतक का प्रभाव

by admin

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण गुरुवार 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है। ग्रहण कोई भी हो उसका असर लोगों की राशि पर जरूर पड़ता है। इसलिए ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां जरूर बरती जाती है। आपकों बताते चले कि जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। ऐसी स्थिति में सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है। विज्ञान में सूर्य ग्रहण को भले खगोलीय घटना माना जाता है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे बहुत अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं ग्रहण का समय और प्रभाव क्या है।

20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए भारत में उसका असर भी नहीं होगा। भारत के अलावा ये ग्रहण  कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत सागर और न्यूजीलैंड में देखा जा सकेगा।

सूर्य ग्रहण का समय

20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर लगेगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की रहने वाली है। यह ग्रहण वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को अश्विनी नक्षत्र में मेष राशि में लग रहा है।  इस बार का सूर्य ग्रहण इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस दिन वैशाख माह की अमावस्या भी है। इस दिन दान-पुण्य जैसे काम करना बेहद शुभ माना जाता है।

सूतक काल भी नहीं होगा मान्य

ज्योतिषाचार्य देव शुक्ला ने बताया कि सूर्य ग्रहण का सूतक काल सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सूतक काल को अशुभ अवधि माना जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। हालांकि यह सूतक काल तभी मान्य होता है जब ग्रहण दिखाई देता है। 20 अप्रैल को लगने वाला ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए यहां सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। इस दौरान मंदिर के कपाट बंद नहीं होंगे और सभी धार्मिक कार्य किए जा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Comment