Home » तीसरे चरण का मतदान समाप्त आगरा में 54 प्रतिशत तो फतेहपुर सीकरी में 57.2 प्रतिशत हुआ मतदान

तीसरे चरण का मतदान समाप्त आगरा में 54 प्रतिशत तो फतेहपुर सीकरी में 57.2 प्रतिशत हुआ मतदान

by pawan sharma

Agra. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज समाप्त हो गया। उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर आज चुनाव संपन्न हुआ। आगरा जिले की दो लोकसभा सीट भी इसमें शामिल थी। एक आगरा लोकसभा सुरक्षित और दूसरी फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट थी। सुबह 7:00 से शुरू हुआ मतदान शाम 6:00 बजे समाप्त हुआ। शाम 6:00 बजे तक आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट पर 54% तो फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर 57.2% मतदान रहा।

आगरा जिले की दोनों लोकसभा सीट पर चुनाव में किसी भी अप्रिय घटना की सूचना सामने नहीं आई लेकिन बूथों पर ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना जरूर आई। कई बूथों पर तो घंटे तक मतदान ही शुरू नहीं हो पाया तो कई बूथों से ऐसी सूचना आई की ग्रामीणों ने विकास न होने पर चुनाव का बहिष्कार ही कर दिया। ऐसे में जिला प्रशासन ने वहां के लोगों को समझाया और फिर मतदान शुरू कराया।

आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट पर मतदान की बात कही जाए तो प्रशासन के अनुसार इस सीट पर शाम 6:00 बजे तक कुल 54% मतदान हुआ। अगर विधानसभा के अनुसार मतदान का आंकलन किया जाए तो आपको बताते चले कि आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट में पांच विधानसभाएं आती हैं। एत्मादपुर विधानसभा सीट पर 58.94 प्रतिशत, आगरा कैंट विधानसभा पर 48.02 प्रतिशत, आगरा दक्षिण 51.78 प्रतिशत, आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर 51.19 प्रतिशत और जलेसर विधानसभा सीट पर 63.24 प्रतिशत मतदान हुआ।

अगर लोक सभा क्षेत्र 19-फतेहपुर सीकरी सीट पर 57.2% मतदान हुआ। फतेहपुर सीकरी लोकसभा में पांच विधानसभा आती हैं। इन विधानसभा के अनुसार कुछ इस प्रकार मतदान प्रतिशत रहा।
आगरा ग्रामीण विधानसभा पर 56.77 प्रतिशत, फतेहपुर सीकरी विधानसभा पर 62.01 प्रतिशत, खेरागढ़ विधानसभा पर 59.08 प्रतिशत, फतेहाबाद विधानसभा पर 59.71 प्रतिशत और बाह विधानसभा पर 48.68 प्रतिशत मतदान हुआ।

Related Articles

Leave a Comment