Home » श्रीगौशाला साेसायटी बल्केश्वर ने गोवर्धन संग पूजन किया गो माता का

श्रीगौशाला साेसायटी बल्केश्वर ने गोवर्धन संग पूजन किया गो माता का

by admin
  • हवन से प्रसादी तक वैदिक विधि से मनाया गया गोपाष्टमी का पावन पर्व

आगरा। वैदिक हवन, गोवर्धन और गौ पूजन संग दूध, खीर और अन्नकूट की प्रसादी के वितरण संग श्रीगौशाला साेसायटी, बल्केश्वर ने गोपाष्टमी समारोह का आयोजन किया।

गौशाला परिसर में विधि विधान से महामंत्री राजेश अग्रवाल सहित उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सहायक मंत्री विजय गोयल और बीके अग्रवाल, उपमंत्री निर्मल अग्रवाल, बीएन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद आदि ने वैदिक हवन कर पूर्णाहुति दी। परिसर में बने श्रीगोवर्धन महाराज एवं गौमाता की विधिवत पूजन किया गया। दूध, खीर, अन्नकूट की प्रसादी वितरण ब्रज धाम की अलौकिक छवि का चित्रण कर रहा था।

Related Articles

Leave a Comment